{"_id":"5f270dfa8ebc3e9fa8338a18","slug":"hathras-unknown-people-absconding-with-farmer-s-bike-hathras-news-ali240256442","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: किसान की बाइक लेकर फरार हुए अज्ञात लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: किसान की बाइक लेकर फरार हुए अज्ञात लोग
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
इगलास क्षेत्र के गांव के रहने वाले एक वृद्ध किसान की बाइक और थैले में रखे पैसे और मोबाइल फोन को अज्ञात लोग ले गए हैं। इसकी शिकायत मुरसान पुलिस से की गई है।
बृजवीर पुत्र फतेह सिंह निवासी नाया थाना इगलास ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह अपने काम से मैनपुरी गया था, जिसके चलते वह गांव से बाइक लेकर मुरसान आया और मुरसान से टैक्सी कर वह मैनपुरी से काम कर वापस मुरसान आ गया था। किसान का कहना है कि वह करीब 12 बजे मुरसान से अपनी बाइक लेकर अपने गांव नाया जा रहा था।
मुरसान से दो किलोमीटर निकलने के बाद वह अपनी बाइक को सड़क किनारे खड़ी करके लघुशंका करने लग गया था। इस दौरान अज्ञात लोग पीछे से उसकी बाइक को ले गए। किसान ने बताया कि उसकी बाइक पर एक थैला टंगा हुआ था, जिसमें उसका मोबाइल फोन, पैसे और अन्य सामान रखा हुआ था।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मुरसान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और जांच पड़ताल में लग गई। मुरसान कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शर्मा का कहना है कि किसान रात में मुरसान से अपने घर जा रहा था। रास्ते में जब लघुशंका करने रुका था, उसी समय उसकी बाइक व अन्य सामान को अज्ञात ले गए। शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।