फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Unidentified vehicle crushed two youths who were minting, one dead, the other in critical condition

हाथरस: अज्ञात वाहन ने लघुशंका कर रहे दो युवकों को रौंदा, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Tue, 30 Jun 2020 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Unidentified vehicle crushed two youths who were minting, one dead, the other in critical condition
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

मुरसान चौराहे पर रविवार की देर रात एक अज्ञात वाहन ने लघुशंका कर रहे दो युवकों में टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से दोनों को आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। घायल युवकों में से एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव खजूरिया लुटेहटा खुर्द मुरसान निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र रघुवीर सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका ममेरा भाई श्याम सिंह पुत्र लौहरेचंद निवासी लुहेटा खुर्द थाना मुरसान और कन्हैयालाल पुत्र खजान सिंह निवासी गांव बहादुरपुरभूप सादाबाद अपने किसी निजी कार्य से 28 जून को रात करीब नौ बजे सादाबाद के मुरसान चौराहे पर सड़क किनारे लघुशंका करने के लिए खड़े थे। तभी मुरसान की तरफ से एक अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में दोनों घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान श्याम सिंह की मृत्यु हो गई। कन्हैया का उपचार अभी चल रहा है। मृतक श्याम हाथरस में रंग फैक्टरी में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed