फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Uneasiness among SP and Congress workers about candidates

हाथरस : सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में प्रत्याशियों को लेकर बेचैनी

Sun, 23 Jan 2022 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Uneasiness among SP and Congress workers about candidates
चंद्रगुप्त विक्रमादित्य। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बसपा और भाजपा के उम्मीदवारों की घोषणा के बाद अब सपा और कांग्रेस कार्यकर्ता अपने प्रत्याशियों को लेकर काफी बैचेन हैं। दोनों दलों ने अभी तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। सपा से टिकट के दावेदारों की संख्या ज्यादा है। वहीं सपा आलाकमान भी भाजपा व बसपा प्रत्याशियों की स्थिति का आकलन कर जातीय समीकरण के हिसाब से प्रत्याशी उतारेगा।
सूत्रों की मानें तो सिकंदराराऊ में सपा किसी पिछड़ी जाति के दावेदार को टिकट दे सकती है। यह तथ्य भी दीगर है कि पिछली बार सिकंदराराऊ और हाथरस सीट पर दोनों स्थानों पर बसपा दूसरे स्थान पर रही थी लेकिन बसपा के टिकट पर पिछला चुनाव लड़े दोनों नेता अब सपा में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बसपा ने चुनाव की तिथि घोषित होने से पहले ही उम्मीदवार मैदान में उतार दिए थे। पार्टी ने हाथरस सीट से संजीव कुमार काका, सादाबाद से डॉ. अविन शर्मा, सिकंदराराऊ से अवधेश कुमार सिंह को मैदान में उतारा है। सपा-रालोद के गठबंधन में रालोद के खाते में सादाबाद सीट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद ने सादाबाद सीट से प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी को मैदान में उतारा दिया है। भाजपा ने भी सादाबाद से पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय, सिकंदराराऊ से वर्तमान विधायक वीरेंद्र सिंह राना और हाथरस सदर से आगरा की मेयर अंजुला माहौर को टिकट दिया है। अब सबकी निगाहें सपा व कांग्रेस उम्मीदवारों पर हैं। सपा को हाथरस और सिकंदराराऊ सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित करने हैं और कई दावेदार टिकट के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं।
गौरतलब है कि 2017 के चुनाव में सिकंदराराऊ सीट पर बसपा के बनी सिंह बघेल और हाथरस सीट पर बसपा के ही ब्रजमोहन राही दूसरे स्थान पर आए थे। इस बार दोनो सपा में हैं और इन्हीं सीटों पर दावेदारी कर रहे हैं। सपा आलाकमान भी दोनो सीटों पर भाजपा, बसपा के उम्मीदवारों की स्थिति का आकलन कर रहा है।
बसपा और भाजपा ने सिकंदराराऊ सीट से ठाकुर जाति के उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। ऐसे में सपा यहां से पिछड़ी जाति के किसी उम्मीदवार पर दांव लगा सकती है। वैसे ठाकुर बिरादरी के भी कई दावेदार इस सीट से टिकट मांग रहे हैं। हाथरस सुरक्षित सीट से भी सपा के दावेदारों की लंबी लाइन है। ऐसे में पार्टी किसे टिकट देगी। यह देखने वाली होगी। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशियोें पर भी लोगों की टकटकी है।
- पार्टी एक-दो दिन में प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। सपा-रालोद गठबंधन जिले की तीनों सीटों को जीतेगा। दोनों सीटों पर पार्टी आलाकमान ही प्रत्याशियों की घोषणा करेगा। - जसवंत सिंह यादव, जिलाध्यक्ष सपा

- उम्मीद है कि 26 जनवरी तक पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। पार्टी किसे टिकट देगी। इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। - चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, जिलाध्यक्ष कांग्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed