फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Uncontrolled car hit father and son in moped, father dies

हाथरस: अनियंत्रित कार ने मोपेड सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, पिता की मौत

Sun, 15 Nov 2020 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Uncontrolled car hit father and son in moped, father dies
हाथरस: मथुरा रोड पर दुर्घटना के बाद पड़ी क्षतिग्रस्त मोपेड। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दिवाली के मौके पर एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। स्थानीय मथुरा रोड पर सुंदरबाग गेस्ट हाउस के निकट एक बेकाबू कार ने मोपेड सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ पहुंचने से पहले ही घायल पिता की मौत हो गई। वहीं बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।
शहर से सटे गांव नगला चौबे निवासी वीरी सिंह (51 वर्ष) पुत्र निहाल सिंह व देवेंद्र पुत्र वीरी सिंह शनिवार की दोपहर को मोपेड पर सवार होकर सुबह करीब सवा सात बजे मुरसान की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही कार ने पिता-पुत्र को टक्कर मार दी, जिससे दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना के बाद उनके परिवार के लोग व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

दोनों घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। वीरी सिंह की रास्ते में ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम हाउस लाया गया। पुलिस ने अपनी कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर शव परिजनों को सौंप दिया गया। जहां पर परिवार के सभी सदस्य दीपावली की खुशी मनाने की तैयारी कर रहे थे। वहीं पर यह खुशी गम में बदल गई। मृतक के बेटे रूपकिशोर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed