फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Uncontested election fixed in Sadabad, Sahpau and Mursan

हाथरस : सादाबाद, सहपऊ और मुरसान में निर्विरोध निर्वाचन तय

Thu, 08 Jul 2021 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Uncontested election fixed in Sadabad, Sahpau and Mursan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के सभी सात विकास खंड मुख्यालयों पर बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन हुए। इसमें से सादाबाद और सहपऊ में एक-एक नामांकन होने के कारण वहां निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। वहीं मुरसान में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय के सामने अतुल अग्रवाल ने नामांकन किया था, लेकिन जांच में देर शाम अतुल अग्रवाल का नामांकन निरस्त कर दिया गया। ऐसे में पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के भाई रामेश्वर उपाध्याय का भी निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। अन्य चार ब्लॉकों पर प्रमुख पद के लिए रोचक मुकाबला होने की संभावना है। शुक्रवार को नाम वापसी होगी और उसके बाद शनिवार को मतदान व मतगणना होगी। इसी दिन परिणाम घोषित होगा।
सादाबाद और सहपऊ से एक-एक ही प्रत्याशी ने नामांकन किया। इनके पर्चे जांच में वैध पाए गए। ऐसे में ब्लॉक सादाबाद से डॉ. रीना चौधरी और सहपऊ से रामकिशन का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है। यह दोनों सपा-रालोद नेताओं के साथ नामांकन के लिए पहुंचे थे। वहीं मुरसान में पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के भाई रामेश्वर उपाध्याय ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया। उनके सामने सपा के पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल के भतीजे ने अतुल अग्रवाल ने नामांकन किया था।
विज्ञापन

वहां अतुल अग्रवाल के नामांकन पर जब जांच हुई तो यह बात सामने आई कि उनकी प्रस्तावक के रूप में सुमन देवी निवासी सुसावली का नाम लिखा था। सुमन देवी ने यह शपथ पत्र दिया कि उन्होंने किसी का समर्थन नहीं किया है। अधिकारियों ने इसे लेकर काफी जांच-पड़ताल की और उसके बाद अतुल अग्रवाल का नामांकन निरस्त कर दिया। ऐसे में रामेश्वर का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सासनी में जहां भाजपा विधायक हरीशंकर माहौर की पुत्रवधू प्रतिभा कमल के सामने निर्दलीय आशा देवी मैदान में हैं तो हाथरस ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी रुखसाना रानी के सामने पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय की पत्नी पूनम पांडेय ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया है। हसायन में भाजपा प्रत्याशी के रूप में धर्मेंद्र प्रताप सिंह पीलू के सामने श्वेता सिंह पत्नी सुमंत किशोर व बबली सिंह ने निर्दलीय पर्चा भरा है। यहां मुकाबला धर्मेँद्र प्रताप सिंह व श्वेता सिंह के बीच होगा। बबली सिंह को डमी प्रत्याशी बताया जा रहा है। सिकंदराराऊ में भाजपा के अजय प्रताप सिंह व सपा समर्थित सुदामा देवी मैदान में है। वहां सपा के डमी उम्मीदवार के रूप में राजेश कुमार ने भी पर्चा दाखिल किया है।
ब्लॉक--
हाथरस रुखसाना रानी (भाजपा), पूनम पांडेय (निर्दलीय)
सादाबाद डॉ. रीना चौधरी ( सपा-रालोद समर्थित)
सहपऊ रामकिशन (निर्दलीय)
सासनी प्रतिभा कमल माहौर (भाजपा)-आशा देवी (निर्दलीय)
मुरसान रामेश्वर उपाध्याय (भाजपा), अतुल अग्रवाल (निर्दलीय का पर्चा निरस्त)
हसायन धर्मेँद्र प्रताप सिंह पीलू (भाजपा), श्वेता सिंह (निर्दलीय), बबली सिंह (निर्दलीय)
सिकंदराराऊ अजय प्रताप सिंह (भाजपा), सुदामा देवी (सपा समर्थित), राजेश कुमार (निर्दलीय)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed