फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Umesh became the president of Parshuram Shobhayatra Manoj became the coordinator

Hathras News: उमेश बने परशुराम शोभायात्रा के अध्यक्ष, मनोज बने संयोजक

Fri, 20 Jan 2023 05:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 20 Jan 2023 05:30 AM IST
सार

हाथरस में निकलने वाली भगवान परशुराम की शोभायात्रा और श्री ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष का चुनाव हो गया। सर्वसम्मति से उमेश शर्मा को अध्यक्ष और संयोजक पद पर मनोज श्रोती को चुना गया।

विज्ञापन
Umesh became the president of Parshuram Shobhayatra Manoj became the coordinator
परशुराम शोभायात्रा के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का स्वागत करते समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान परशुराम की शोभायात्रा और श्री ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष का चुनाव बृहस्पतिवार को हुआ। सर्वसम्मति से उमेश शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। इस बार अध्यक्ष का चुनाव सासनी गेट क्षेत्र से किया गया है। शहर के मेंडू गेट पर ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष एवं शिक्षाविद रामनाथ कौशिक की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें शोभायात्रा के संयोजक रहे राजू कौशिक, विशाल सारस्वत और आदित्य शर्मा तीनों संयोजकों के नेतृत्व में चुनाव किया गया।

विज्ञापन


चुनाव में सासनी गेट क्षेत्र से अध्यक्ष चुने जाने के क्रम में प्रस्तावक पंडित रामनाथ कौशिक, उदयवीर शर्मा, योगेंद्र शर्मा योगा पंडित ,पूर्व अध्यक्ष संजीव पंडित, पूर्व सभासद देवेंद्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा बंटी भैया, शेखर पंडित, नागेंद्र पाठक, अशोक गुरु, अशोक शर्मा, गिर्राज किशोर शर्मा, पूर्व अध्यक्ष बौहरे प्रशांत शर्मा, पं. हरिशंकर शर्मा, दुर्गादत्त उपाध्याय, बृजेश वशिष्ठ, देवेंद्र शर्मा आदि ने उमेश शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा। उमेश शर्मा के अध्यक्ष चुने जाने पर सभी ने भगवान परशुराम के जयघोषों के साथ उनका स्वागत किया। शोभायात्रा के लिए संयोजक पद पर मनोज श्रोती को चुना गया।
विज्ञापन


उमेश शर्मा का मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। संचालन बालकृष्ण शर्मा बालो गुरु एवं संजीव उपाध्याय ने किया। ब्राह्मण महासभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमेश शर्मा चुनाव के बाद रामलीला मैदान स्थित भकाभेंड़ा महादेव मंदिर पहुंचे। वहां भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान प्रशांत कौशिक, डॉ. विकास शर्मा, मयंक, दीपक शर्मा ,कपिल मोहन गौड़, प्रशांत मिश्र, कृष्णकांत शर्मा एडवोकेट आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed