फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two youths of Etah caught stealing buffalo

हाथरस : भैंस चोरी कर ले जाते एटा के दो युवक पकड़े

Sat, 05 Nov 2022 12:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Two youths of Etah caught stealing buffalo
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव लोधीपुर से भैंस चोरी कर ले जा रहे दो शातिर युवकों को ग्रामीणों ने पीछा करते हुए जरैरा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव सीतापुर के रजबहे की पटरी के पास पकड़ लिया। मारपीट करते हुए दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
जरैरा पुलिस चौकी प्रभारी परवीन कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवकों ने अपने नाम काले उर्फ पाले पुत्र रिसाल खां निवासी शहबाजपुर थाना निधौली कलां जनपद एटा और शाहरुख पुत्र फतेह खां निवासी बादामपुर थाना निधौली कलां जनपद एटा बताए हैं। यह दोनों शातिर युवक मुस्लिम बंजारा होने के दौरान ग्रामीण अंचल में दिन में भ्रमण कर रेकी करते हैं और फिर रात में भैंस चोरी करते हैं।
विज्ञापन

यह दोनों गांव लोधीपुर से रात्रि में भैंस चोरी कर ले जा रहे थे। ग्रामीणों ने पीछा करके एक भैंस को छुड़ा लिया। दोनों जंगलों में होकर जरैरा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव सीतापुर के रजबहे की पटरी पर पहुंचे। तभी ग्रामीणों ने भैंस सहित दोनों को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed