{"_id":"5fcfc0988ebc3ecfa34113e5","slug":"hathras-two-teenagers-drowned-in-a-puddle-in-the-process-of-getting-the-ball-out-kohram-sadabad-news-ali250643775","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गेंद निकालने के चक्कर में पोखर में डूबकर दो किशोरों की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गेंद निकालने के चक्कर में पोखर में डूबकर दो किशोरों की मौत, कोहराम
विज्ञापन
हाथरस : मृत किशोरों के परिवार की महिलाएं सीएचसी पर विलाप करते हुए।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
क्षेत्र के गांव कुंजलपुर में मंगलवार की दोपहर को पोखर में डूबकर दो किशोरों की मौत हो गई। परिजन आनन-फानन दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी लाए, लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। करुण-क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। परिजनों द्वारा कोतवाली में भी घटना के संबंध में लिखित सूचना दी गई है।
गांव कुंजलपुर निवासी करीब 12 वर्षीय अमित पुत्र चरन सिंह और कबूलपुर सेवला निवासी 12 वर्षीय भोला पुत्र राजू जब पोखर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे तो इस दौरान गेंद पानी में चली गई। उसे निकालने के चक्कर में दोनों पोखर में जा गिरे और डूब गए। बताते हैं कि करीब 20 मिनट बाद परिजनों को इस घटना की जानकारी हुई तो आनन-फानन काफी प्रयास के बाद बच्चों को पोखर से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया।
इससे परिजनों में कोहराम मच गया। बताते हैं कि एक मृतक भोला गांव कुंजलपुर में अपनी बुआ के यहां दो दिन पहले ही आया था। काफी संख्या में सीएचसी पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कोतवाल डीके सिसौदिया भी पहुंच गए और घटना के संबंध में परिजनों से जानकारी ली। इधर, इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया तो वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के परिजनों ने इस संबंध में कोतवाली पर भी लिखित सूचना दी है।