फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two teachers who were sick after election duty died

हाथरस : चुनाव ड्यूटी के बाद से बीमार चल रहे दो शिक्षकों की मौत

Mon, 03 May 2021 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Two teachers who were sick after election duty died
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी से कोरोना संक्रमित हुए दो शिक्षकों की मौत हो गई। इनमें एक शिक्षक बेसिक शिक्षा विभाग और दूसरे शिक्षक माध्यमिक शिक्षा विभाग के हैं। दो शिक्षकों की मौत से शिक्षा विभाग में मातम छा गया। जिले में अब तक करीब एक दर्जन शिक्षकों की मौत हो चुकी है। अब शिक्षक-शिक्षिकाओं में कोरोना महामारी को लेकर दहशत व्याप्त है।
जिले के बेसिक शिक्षा विभाग व माध्यमिक शिक्षा के शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी पंचायत चुनाव में लगी थी, जिनमें से काफी शिक्षक चुनाव कराने के बाद घर लौटते ही बीमार हो गए थे। कुछ को कोरोना भी हो गया। इसके चलते अब तक करीब एक दर्जन शिक्षक-शिक्षिकाओं की मौत हो गई। रविवार की देर रात को दो शिक्षकों की मौत हो गई। इनमें शहर के प्रमुख शिक्षाविद् स्वतंत्र कुमार गुप्त के पुत्र आलोक गुप्ता और सासनी विकास खंड के गांव ऊतरा के संविलयन विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्म सिंह का नाम शामिल है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इन दोनों शिक्षकों की तबियत चुनाव ड्यूटी करके लौटने के बाद से ही खराब चल रह थी। आलोक गुप्ता को परिजनों ने प्रेमरघु अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां पर ऑक्सीजन की व्यवस्था ठीक न होने के कारण परिवार के लोग उन्हें अलीगढ़ के निजी अस्पताल ले गए, जहां रविवार-सोमवार की रात को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया। ऊतरा के प्रधानाध्यापक धर्म सिंह की भी अलीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हुई। दोनों शिक्षकों की मौत से शिक्षा विभाग में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक समेत तीन की बुखार से मौत
सिकंदराराऊ। क्षेत्र में सोमवार को एक शिक्षक समेत तीन लोगों की बुखार से मौत हो गई। पुरदिलनगर प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक जमालुद्दीन पुत्र बाबू खान चुनाव ड्यूटी पर गए थे। लौट कर आने पर उनको बुखार ने जकड़ लिया जिससे उनकी मौत हो गई। इसके अलावा मोहल्ला बारहसैनी निवासी 28 वर्षीय युवक और कासगंज रोड निवासी एक महिला की बुखार से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed