{"_id":"5dd97cda8ebc3e54ac7bc061","slug":"hathras-two-teachers-who-got-appointment-with-fake-degree-sacked-lawsuit-will-also-be-filed-hathras-news-ali219575242","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: फर्जी डिग्री से नियुक्ति पाने वाले दो शिक्षक बर्खास्त, मुकदमा भी होगा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: फर्जी डिग्री से नियुक्ति पाने वाले दो शिक्षक बर्खास्त, मुकदमा भी होगा दर्ज
विज्ञापन
फर्जी डिग्री से नियुक्ति पाने वाले दो शिक्षक बर्खास्त, मुकदमा भी होगा दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाले दो अध्यापकों को बीएसए ने बर्खास्त कर दिया है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। राजेश कुमार पुत्र रामखिलाड़ी प्राथमिक विद्यालय टिकरी खुर्द की नियुक्ति दस अगस्त 2010 को वहां हुई थी।
इसके अलावा रामेंद्र सिंह पुत्र रामबाबू सिंह की नियुक्ति नौ फरवरी 2009 को सहायक अध्यापक के रूप में हुई थी। बाद में नगला हीरा सादाबाद में प्रधानाध्यापक के रूप में प्रमोशन भी प्राप्त कर लिया। इन दोनों की जांच पड़ताल कराई गई तो यह बात सामने आई कि इन दोनों ने फर्जी बीएड की डिग्री से नौकरी हासिल की थी।
एसआईटी व अन्य स्तर पर जब जांच की गई तो पता चला कि दोनों की नियुक्ति ही फर्जी डिग्री से हुई है। बीएसए हाथरस हरीशचंद्र ने दोनों की नियुक्ति अवैध मानते हुए इनकी सेवा समाप्ति की आदेश दिए हैं और मुकदमा दर्ज कराने के लिए आदेश दिए हैं।