फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two real brothers accused of raping an 11-year-old girl

हाथरस : दो सगे भाइयों पर 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप

Sat, 30 Apr 2022 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Two real brothers accused of raping an 11-year-old girl
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दो सगे भाइयों पर 11 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोप है कि मौके पर पहुंची पीड़ित बच्ची की मां को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और बालिका को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपी भाइयों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
पीड़िता की मां ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री प्रात: नौ बजे घर का सामान लेने दुकान पर गई थी। तभी उसे रास्ते में एक आरोपी जसवंत उसे अपनी बातों में उलझाकर घर के अंदर ले गया और उसकी पुत्री के कपड़े फाड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके रोने की आवाज सुनकर वह आरोपी के घर पहुंची तो दूसरे आरोपी सौरभ ने उसके सीने पर तमंचा सटाकर धमकी दी कि अगर उसने रिपोर्ट दर्ज कराई तो उसे और उसके घर वालों को जान से मार देंगे।
विज्ञापन

विरोध करने पर दोनों भाइयों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। घर जाकर पीड़िता ने बताया कि दोनों आरोपी उसके साथ तीन चार बार दुष्कर्म कर चुके हैं। शुक्रवार को जब उसके पति घर पर आए तो वह उनके साथ रिपोर्ट दर्ज कराने आई है। पुलिस ने रिपोर्ट विभिन्न धाराओं में दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed