फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two people including a woman died of fever

हाथरस : बुखार से महिला सहित दो लोगों की मौत

Tue, 19 Oct 2021 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Two people including a woman died of fever
बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती मरीज। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को जिले में पांच लोगों की बुखार से मौत हो गई। कुल मिलाकर जिले में बुखार से अब तक करीब 90 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के हिसाब से अब तक 264 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें पीड़ितों का उपचार कर दवा वितरित कर रही हैं। इधर, सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में मरीजों की भरमार है।
शहर से सटे कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सुरंगपुरा निवासी 32 वर्षीय डाल चंद पुत्र किशोरी को पिछले 8 दिन से बुखार आ रहा था। शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। हालत गंभीर होने पर आगरा ले जाने की सलाह डॉक्टर ने दी। परिजन उन्हें आगरा ले जा रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में सादाबाद के निकट उनकी मौत हो गई। इसी गांव की 28 वर्षीय द्रोपा पत्नी दीवान को भी आठ दिन से बुखार आ रहा था। हालत खराब होने पर परिवार के लोग उसे एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां पर उपचार के दौरान द्रोपा की मौत हो गई। इसके अलावा मुरसान क्षेत्र के गांव दाउदा में ऊषा (32) पत्नी मानसिंह और इसी गांव की शुक्लेश (19) पुत्री सुभाषचंद्र की बुखार से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीमें कई इलाकों में गई और वहां पीड़ितों का उपचार कर दवाएं वितरित की। काफी गांवों में एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश ने और बढ़ा दिया बुखार, डेंगू का खतरा
दो दिन से हो रही बारिश ने बुखार और डेंगू का खतरा और बढ़ा दिया है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी चिंतित है। जगह-जगह जलभराव होने से डेंगू फैलने का खतरा और बढ़ गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीएम चतुर्वेदी का कहना है कि जलभराव होने से संक्रामक रोगों का खतरा और बढ़ गया है। यदि बुखार जैसे लक्षण महसूस हों तो तत्काल निकट के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपना उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed