Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two months, 789 complaints, this is the condition of Deputy Director Agriculture Office

हाथरस : दो माह, 789 शिकायतें, यह है उप निदेशक कृषि कार्यालय का हाल

Sun, 01 Jan 2023 11:50 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Two months, 789 complaints, this is the condition of Deputy Director Agriculture Office
प्रशांत भारती
विज्ञापन

हाथरस। जनता दर्शन में शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण न होने के कारण जिले में आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों का अंबार लगा है। पिछले दो माह में उप निदेशक कृषि कार्यालय के माध्यम से काम न होने की आईजीआरएस पोर्टल पर रिकॉर्ड शिकायतें दर्ज हुई हैं। पिछले दो माह में उप निदेशक कृषि कार्यालय की 789 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। ऐसा ही हाल जिले के 16 कार्यालयों का हैं, जहां नियमित जनता दर्शन न करने के कारण भरपूर शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।
समीक्षा के दौरान यह स्थिति सामने आने के बाद डीएम अर्चना वर्मा ने सभी 16 कार्यालयों के अध्यक्षों को जनता दर्शन कर शिकायतों के गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा है कि जनता दर्शन में आने वाली शिकायतों का रजिस्टर बनाया जाए। इस रजिस्टर को नोडल अधिकारी को प्रत्येक सप्ताह दिखाना होगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा है कि इन सभी कार्यालयों में नियमित रूप से जनता दर्शन कर जनसमस्याओं को नहीं सुना जा रहा है। शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में अपेक्षित रुचि नहीं ली जा रही है। इस कारण आईजीआरएस पोर्टल पर अधिकाधिक संख्या में शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने कहा है कि इस प्रकार की नकारात्मक कार्यशैली के कारण जिला प्रशासन के प्रति अविश्वास की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने हिदायत देते हुए कहा है कि शिकायतों के निस्तारण में मॉनीटरिंग की जाए। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारी शिकायत की संख्या
उप कृषि निदेशक कार्यालय 789
जिला समाज कल्याण अधिकारी 227
अधिशासी अधिकारी नपाप हाथरस 206
पूर्ति निरीक्षक, हाथरस 132
जिला पंचायतराज अधिकारी 116
अधिशासी अभियंता, लोनिवि 100
अधिशासी अभियंता, सिंचाई जल संसाधन 101
सहायक विकास अधिकारी, हसायन 60
खंड विकास अधिकारी मुरसान 56
पूर्ति निरीक्षक, सिकंदराराऊ 99
जिला प्रोबेशन अधिकारी 49
पूर्ति निरीक्षक सादाबाद 69
राजस्व विभाग की स्थिति
तहसीलदार हाथरस 376
तहसीलदार सिकंदराराऊ 292
तहसीलदार सादाबाद 234
तहसीलदार सासनी 108
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed