हाथरस : डेढ़ किलो नशीले पदार्थ के साथ दो बदमाश गिरफ्तार
सार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसकोतवाली नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान विशाल पुत्र राकेश शर्मा निवासी रामलीला मैदान को 970 ग्राम नशीला पदार्थ (डायजापाम) के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, हाथरस जंक्शन पुलिस ने दिलीप कुमार पुत्र सालिगराम निवासी मोहल्ला जाटवान कला मेंडू को 520 ग्राम नशीला पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन