फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two killed including income tax officer riding car due to vehicle collision

हाथरस : वाहन की टक्कर से कार सवार आयकर अधिकारी सहित दो की मौत

Tue, 21 Sep 2021 06:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Two killed including income tax officer riding car due to vehicle collision
हाथरस : मृतक चंद्रभान का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के हतीसा पुल के निकट शुक्रवार की देर रात को हादसे में कार सवार एक आयकर अधिकारी सहित दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। सभी को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां एक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी निजी अस्पताल में मौत हो गई। मृतकों के परिवार के लोग भी हाथरस पहुंच गए। शनिवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम हुआ और फिर पुलिस ने शवों को परिजनों को सौंप दिया।
अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी क्षेत्र की मंगल विहार कॉलोनी निवासी चंद्रभान सिंह (43 वर्ष) पुत्र विजयपाल सिंह अलीगढ़ में ही आयकर विभाग में कर सहायक के पद पर तैनात थे। उनके साथ अमरजीत (43 वर्ष) पुत्र राम सवारथ निवासी मुंगेर (बिहार) आयकर अधिकारी के पद पर तैनात थे। इन दोनों के साथ आयकर अधिकारी प्रकाशचंद्र पुत्र राजकुमार कटियार निवासी कल्याणपुर कानपुर भी अलीगढ़ में ही आयकर विभाग में तैनात है। यह तीनों शुक्रवार को आई ट्रेन कार में सवार होकर विभागीय कार्य से आगरा गए थे। वहां से देर रात जब वापस अलीगढ़ लौट रहे थे तो हाथरस गेट क्षेत्रांतर्गत एनएच पर बाईपास हतीसा पुल के पास किसी वाहन ने इनकी कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों जख्मी हो गए। तीनों को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

यहां चंद्रभान सिंह को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर हालत में अमरजीत को अलीगढ़ रेफर किया गया। इनकी अलीगढ़ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। चंद्रभान सिंह के शव को जिला अस्पताल परिसर स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया। हादसे की सूचना के बाद मृतक के परिवार के लोग हाथरस पहुंच गए। शनिवार को पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया और शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। दूसरे शव का अलीगढ़ में पोस्टमार्टम हुआ। संवाद

हाथरस : आयकर विभाग अधिकारी अमरजीत सिंह का फाइल फोटो।

हाथरस : आयकर विभाग अधिकारी अमरजीत सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed