फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two hostels being built for the girl students of KGV

हाथरस : केजीवी की छात्राओं के लिए बन रहे दो छात्रावास

Mon, 01 Aug 2022 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Two hostels being built for the girl students of KGV
हाथरस : गांव टुकसान में निर्माणाधीन छात्रावास। संवाद - फोटो : HATHRAS
घनश्याम सिंह
विज्ञापन

हाथरस। जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त कर रहीं छात्राओं की अब आगे की पढ़ाई भी नि:शुल्क हो सकेगी। छात्राओं के लिए आठवीं पास करने के बाद 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई के लिए मुरसान के टुकसान और सादाबाद के बास अमरू में छात्रावास का निर्माण हो रहा है। एक छात्रावास के निर्माण के लिए शासन ने 1.77 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है। दोनों छात्रावासों के निर्माण पर कुल साढ़े तीन करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च होगी।
जिले के छह विकास खंडों में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं के लिए नि:शुल्क शिक्षा के साथ आवास और भोजन आदि की व्यवस्था भी सरकार की ओर से की जाती है। अभी तक कक्षा आठवीं पास करने के बाद छात्राएं अपने घर लौट जाती थीं। इनमें से काफी छात्राओं की आगे की पढ़ाई घर पर ही रहकर होती थी या फिर छूट जाती थी, लेकिन अब सरकार ने ऐसी छात्राओं को 12वीं तक की पढ़ाई करने के लिए उन्हें छात्रावास की सुविधा देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शासन के आदेश पर जिले के सादाबाद के बास अमरू और मुरसान के गांव टुकसान स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में छात्रावास के निर्माण का कार्य 70 फीसदी से अधिक पूरा हो चुका है। एक छात्रावास के निर्माण पर 1.77 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इनका निर्माण पूरा होने पर क्षेत्र की छात्राओं को लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं की तरह मिलेगा लाभ
छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की तर्ज पर ही इन छात्रावासों में सुविधाएं मिलेंगी। यहां रहने वाली छात्राओं को आठवीं पास करने के बाद छात्रावास के तीन किलोमीटर के दायरे वाले माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश दिलवाया जाएगा। छात्राएं 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई छात्रावास में रहकर ही कर सकेंगी।
छह में से चार विद्यालयों में नहीं छात्रावास के लिए जमीन
जिले के छह विकास खंडों में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें से चार विद्यालय ऐसे हैं, जहां छात्रावास के निर्माण के लिए जमीन नहीं है। इनमें हाथरस, सिकंदराराऊ, हसायन और सहपऊ के विद्यालय शामिल हैं।
छात्रावासों के निर्माण का कार्य काफी समय पहले शुरू हो चुका है। छात्रावास की एक मंजिल निर्माण कार्य तो पूरा भी हो गया है। दूसरी मंजिल के निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

-रीतू गोयल, जिला विद्यालय निरीक्षक
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय टुकसान मुरसान और सादाबाद के बास अमरू में छात्रावास बनाया जा रहा है। इसके लिए शासन के निर्देशों के आधार पर निर्माण कार्य चल रहा है। इनका लाभ कस्तूरबा गांधी स्कूल से आठवीं कक्षा पास करने वाली छात्राओं को मिलेगा। विद्यालय में कक्षा आठ उत्तीर्ण छात्राओं के प्रवेश के बाद रिक्त सीटों पर विकास खंड क्षेत्र की बीपीएल और अंत्योदय परिवारों के बेटियों को कक्षा नौ प्रवेश में वरीयता दी जाएगी। माध्यमिक शिक्षा के लिए कक्षाओं में 100-100 सीटें निर्धारित की गई हैं।
-एसएन सिंह, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा, हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed