हाथरस : मीटर में चिप लगाने के मामले में काली सूची में जाएंगी दो फर्म
सार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसबिजली मीटर में चिप लगाकर रीडिंग कम करने वाले गिरोह के दो सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने अब संदिग्ध फर्मों पर कार्रवाई की शुरुआत कर दी है। मीटर विभाग के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुशवाहा ने एसएस इलेक्ट्रिकल्स व विनय ट्रेडर्स नाम की फर्मों को काली सूची में डालने व इन पर मौजूद सामान को जब्त करने के लिए एसई एमपी सिंह को पत्र लिखा है। गौरतलब है कि इस मामले में अधीक्षण अभियंता भी पूर्व में मुख्य अभियंता को कार्रवाई के लिए पत्र लिख चुके हैं।
विज्ञापन