{"_id":"5f36db1b8ebc3e3ccf2ffd0b","slug":"hathras-two-farmers-killed-by-current-in-sikanderrau-hathras-news-ali241239431","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: सिकंदराराऊ में करंट से दो किसानों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: सिकंदराराऊ में करंट से दो किसानों की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
क्षेत्र के दो गांवों में बारिश में खंभों में प्रवाहित हुए करंट की चपेट में आने से दो किसानों की मौत हो गई। दोनों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया।
कासगंज रोड स्थित गांव नगला जलाल निवासी कालीचरण (30 वर्ष) पुत्र रामप्रकाश शुक्रवार की रात करीब साढ़े सात बजे खेत से घर आ रहा था। रास्ते मे लगे खंभे में आ रहे करंट की चपेट में वह आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा हादसा कोतवाली क्षेत्र के हाथरस रोड स्थित गांव चमरौली में हुआ।
गांव निवासी किसान सुनील यादव पुत्र नत्थू रात करीब साढ़े सात बजे खेत से घर आते समय खंभे में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वो झुलस गया। उसको सीएचसी पर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों के शव सीएचसी पर रखे हुए थे।