{"_id":"5e9dd8a88ebc3ed586421169","slug":"hathras-two-corona-positives-in-aligarh-caused-panic-in-hathras-sasni-news-ali23180622","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: अलीगढ़ में दो कोरोना पॉजिटिव मिलने से हाथरस में भी खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: अलीगढ़ में दो कोरोना पॉजिटिव मिलने से हाथरस में भी खलबली
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
पड़ोसी जिले अलीगढ़ में दो लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना से हाथरस के जिला प्रशासन में भी खलबली मच गई। प्रशासन के निर्देश पर अलीगढ़ आने-जाने के सभी रास्ते सील कर दिए गए। सोमवार की देर शाम को एसडीएम हरीशंकर यादवख्, क्षेत्राधिकारी रामशब्द यादव एवं प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कौशिक दलबल सहित हनुमान चौकी स्थित जनपद की सीमा पर पहुंच गए और तत्काल बैरियर लगाकर सभी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी।
दरअसल, जिला प्रशासन को सूचना मिली थी कि अलीगढ़ शहर में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद प्रशासन तत्काल हरकत में आया और अलीगढ़ आने-जाने के सभी रास्ते सील कर दिए गए। खासतौर से हाइवे स्थित चौकी हनुमान पर तत्काल बैरियर लगा दिया गया।
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। चूंकि जनपद हाथरस को जिला प्रशासन कोरोना मुक्त घोषित कर चुका है। इस कारण प्रशासन अलीगढ़ में दो कोरोना पॉजिटिव मामलों को गंभीरता से ले रहा है।