{"_id":"5ef79b6e8ebc3e42f66d7c82","slug":"hathras-two-corona-infected-twenty-become-healthy-hathras-news-ali237238714","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: दो निकले कोरोना संक्रमित, बीस हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: दो निकले कोरोना संक्रमित, बीस हुए स्वस्थ
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में शनिवार को तीन और कोरोना संक्रमित निकले। दो कोरोना संक्रमितों को उपचार के लिए मुरसान के एल वन अस्पताल में भेजा गया है। वहीं मुरसान के एल वन अस्पताल से 20 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है ।
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रतिदिन कोरोना संक्रमित के मरीज सामने आ रहे हैं। जिले में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने के कारण कोरोना अपने पांव पसारता जा रहा है। अब शहर से गांव की ओर कोरोना तेजी से फैलाना शुरू हो गया है। शनिवार को जिले में तीन कोरोना संक्रमित निकले।
दोनों ही संक्रमित ग्रामीण क्षेत्र से हैं। एक कोरोना संक्रमित गांव टुकसान तो दूसरा दूसरा कोरोना संक्रमित व्यक्ति सिकंदराराऊ क्षेत्र से है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों कोरोना संक्रमित मरीजों को उपचार के लिए मुरसान के एल-1 में भेज दिया है।
विज्ञापन
नौरंगाबाद का व्यक्ति नोएडा में निकला संक्रमित
सिकंदराराऊ। नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी एक व्यक्ति नोएडा में इलाज के दौरान कोरोना संक्रमित पाया गया है। बुखार आने पर वह 24 जून को इलाज कराने एक निजी अस्पताल में भर्ती हुआ था। जांच के दौरान वह कोरोना संक्रमित निकला है। एसडीएम विजय शर्मा ने बताया कि 60 वर्षीय यह व्यक्ति कई दिन से बुखार, सर्दी और जुकाम से पीड़ित था। इसे लगा कि कहीं उसे कोरोना संक्रमण न हो गया हो। वह इलाज के लिए नोएडा के एक अस्पताल पहुंचा तो जांच में उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। एसडीएम ने कहा कि पूरी रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी जा रही है। उनके स्तर से ही तय होगा कि इलाके को हॉट स्पॉट बनाया जाए या नहीं।