फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two brothers stabbed neighbor with knife

हाथरस: दो भाइयों ने चाकू मारकर पड़ोसी को किया घायल

Mon, 03 Aug 2020 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Two brothers stabbed neighbor with knife
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव दरियापुर में दो सगे भाइयों ने बाजार जा रहे अपने ही पड़ोसी युवक पर हमला बोल दिया। युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
मनोज पुत्र भगवती प्रसाद निवासी दरियापुर रविवार की दोपहर को अपने घर से बाजार सामान लेने के लिए निकला था। जैसे ही वह अपने घर से बाहर आया तो दो सगे भाइयों ने उसको पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उस पर चाकू से हमला कर दिया। मनोज ने अपने हाथ से चाकू को रोक लिया, जिससे उसका हाथ बुरी तरह से कट गया।
विज्ञापन

वारदात के बाद मोहल्ले के काफी लोग आ गये। आरोपी दोनों भाई भाग गए। घायल को परिजन थाने लेकर पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed