{"_id":"5ee3d2e98ebc3e42ec149cd9","slug":"hathras-two-bookies-and-one-arrested-with-illegal-liquor-hathras-news-ali235997544","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: दो सटोरिया व एक को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: दो सटोरिया व एक को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। तीन अलग-अलग जगहों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। एक अभियुक्त को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। इन चारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।
कोतवाली सदर प्रभारी जगदीशचंद्र ने अपनी चार टीमों को अलग-अलग क्षेत्र में गश्त पर लगाया। टीम एक के एसआई अनिल यादव व एचसी अफसर खां के द्वारा सीटूसी मॉल के पास से रामवीर सिंह निवासी खोड़ा हजारी को 19 क्वार्टर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बी टीम के एसआई इजरार अहमद व जगवीर सिंह ने लाल डिग्री के पास से राकेश सक्सेना निवासी भूरापीर चौराहा को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया।
इसके पास से पुलिस ने सट्टा पर्ची सहित 680 रुपये बरामद किए। सी टीम के एसआई राजीव कुमार व हरेंद्र कुमार ने आगरा रोड गांधी पार्क के सामने से बाबू निवासी गली तेलियान को गिरफ्तार किया। इसके पास से 350 रुपए व सट्टा पर्ची बरामद की गई। डी टीम के एसआई बलवीर सिंह व संजीव कुमार ने प्रेमचंद्र निवासी माया टाकीज के पीछे को गिरफ्तार किया। इसके पास से भी पुलिस ने रुपये और सट्टा पर्ची बरामद की हैं।