फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two bike thieves with four stolen bikes arrested in Sadabad

हाथरस: सादाबाद में चोरी की चार बाइकों सहित दो बाइक चोर गिरफ्तार

Fri, 24 Apr 2020 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Two bike thieves with four stolen bikes arrested in Sadabad
हाथरस: बाइक चोरी की घटना का खुलासा करते सीओ योगेश कुमार और कोतवाल जगदीशचंद्र। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सादाबाद पुलिस ने दो बाइक चोरों को चोरी की चार बाइकों सहित दबोच लिया। इनके पास से चोरी की चार बाइकें बरामद हुईं। इनमें से आगरा से चोरी हुई बाइक भी शामिल थीं। फिलहाल, इन चारों के खिलाफ कोतवाली में मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है।
प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए सीओ योगेश कुमार और कोतवाल जगदीशचंद्र ने बताया कि उपनिरीक्षक डिप्टी सिंह, रामदास पचौरी मय हैड कांस्टेबल दशरथ सिंह, चालक उमाशंकर के साथ रात्रि में गश्त में व्यस्त थे, मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो शातिर अपराधी चोरी की चार बाइक कबाड़े वाले को बेचने के लिए ईदगाह के गेट के पास खड़े हैं, उक्त सूचना पर जब मौके पर गए तो देखा कि ईदगा ह गेट के अंदर चारों बाइक बाएं किनारे खड़ी हुई हैं तथा दोनों तरफ बाइक पर एक एक व्यक्ति बैठा है, बीच वाली बाइक पर पैर रखे हुए है।
विज्ञापन

इसी दौरान आवश्यक बल प्रयोग करते हुए मौके से अभियुक्त पंकज पुत्र मान सिंह निवासी हनुमान बगीची के पास सलेमपुर रोड थाना सादाबाद और इरसाद पुत्र हबीब निवासी ईदगाह कॉलोनी के पास थाना सादाबाद हाथरस को हिरासत में ले लिया गया और चोरी की चार बाइक बरामद कर लीं। इनमें से तीन बाइकों की चोरी की रिपोर्ट भी कोतवाली में दर्ज थीं। उक्त दोनों शातिर अपराधी हैं। इन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जाएगा। कोतवाली पर इनके खिलाफ धारा 379, 411, 413 में मुकद्दमा कायम किया है। अभियुक्त इरसाद पर पहले से ही थाना रिफाइनरी मथुरा, जीआरपी आगरा थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed