{"_id":"62d1b24fb6da8900cb61fcd8","slug":"hathras-tutor-made-obscene-photo-viral-teenager-tried-to-commit-suicide-hathras-news-ali2961110187","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ट्यूटर ने अश्लील फोटो किया वायरल तो किशोरी ने की जान देने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ट्यूटर ने अश्लील फोटो किया वायरल तो किशोरी ने की जान देने की कोशिश
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के एक इलाके में किशोरी को ट्यूशन पढ़ाने वाले एक युवक ने उसके अश्लील फोटो खींच लिए और उन्हें वायरल कर दिया। इससे परेशानी किशोरी ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के निवासी 12वीं कक्षा की छात्रा एक युवक से ट्यूशन पढ़ती थी। उसने उसे बहलाकर उसके साथ संबंध बना लिए और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि आरोपी ने उसके अश्लील फोटो को वायरल कर दिया।
इसकी जानकारी किशोरी को हुई तो उसके होश उड़ गए और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। समय रहते परिजनों ने उसे देख लिया और बचा लिया। पूरे मामले की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। संवाद