फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Trying to rob a car by mixing intoxicants in cold drink, two arrested

हाथरस : कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर कार लूटने की कोशिश, दो गिरफ्तार

Thu, 12 Aug 2021 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Trying to rob a car by mixing intoxicants in cold drink, two arrested
हाथरस : पुलिस की गिरफ्तार में जहरखुरानी कर कार लूटने की कोशिश करने के आरोपी। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

दिल्ली से एटा जाने के लिए कार भाड़े पर लेकर बदमाशों ने सिकंदराराऊ के गांव हुसैनपुर के समीप बुधवार की रात दस बजे के करीब चालक को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर कार लूटने की कोशिश की। चालक के शोर मचाने पर बदमाश उससे 2500 रुपये छीनकर फरार हो गए। शोरगुल सुनकर वहां लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो बदमाशों को लूट के 2500 रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, दो अन्य बदमाश फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार गांधी पार्क अलीगढ़ निवासी तीन व झारखंड के रांची निवासी एक युवक ने दिल्ली से एक कंपनी की कार एटा के लिए किराये पर ली। दिल्ली से तीन लोग कार में आए। एक युवक अलीगढ़ से कार में बैठ गया। पनैठी पार करने के बाद इन लोगों ने कोल्ड ड्रिंक खरीदी और उसमें कुछ मिलाकर चालक को पिला दिया। इसके बाद चारों में से एक ड्राइविंग सीट पर बैठने लगा। कार चालक प्रेम सिंह निवासी शांति बिहार थाना करावल नई दिल्ली को जब चक्कर आने लगा तो वह समझ गया कि कुछ गड़बड़ है।
विज्ञापन

उसने गांव हुसैनुपर के समीप शोर मचा दिया। शोरगुल सुनकर ग्रामीण मौके पर आ गए। इससे गाड़ी तो लुटने से बच गई लेकिन चारों बदमाश चालक से 2500 रुपये ठीन कर भाग गये। पुलिस ने भागदौड़ की तो गोपाल पुत्र राज सिंह निवासी गांधी पार्क अलीगढ़ व मंगल पुत्र बुद्धसेन निवासी रांची झारखंड को गिरफ्तार कर लिया। अन्य दो बदमाश अशोक एवं पुष्पेंद्र निवासी थाना गांधी पार्क अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed