फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Truck rammed into a roadside house, two people injured

हाथरस: कैलोरा रोड पर किशनगढी में सडक के किनारे एक ट्रक मकान में घुसा

Wed, 04 Mar 2020 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Truck rammed into a roadside house, two people injured
सासनी: किशनगढ़ी गांव के निकट मकान में घुसा ट्रक। - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आलू भंडारण के लिए बारदाना लेकर आ रहा एक ट्रक जलेसर रोड स्थित ग्राम किशनगढ़ी में सड़क किनारे बने एक मकान में घुस गया। हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि मकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि मकान के दूसरे हिस्से में सो रहे परिवार के छह में से दो सदस्य घायल हो गए, जबकि परिवार के चार अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए। ट्रक के घुसने की आवाज सुनकर आसपास के लोग सकते में आ गए। अफरा-तफरी मच गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को सीएचसी भिजवाया गया। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
हरियाणा के जींद निवासी ट्रक चालक राजवीर पुत्र इंस्पेक्टर सिंह नरवाना से ट्रक में आलू का बारदाना लेकर सासनी आ रहा था। मंगलवार की अल सुबह यह ट्रक कैलोरा रोड पर गांव बिजाहरी के मजरा किशनगढ़ी के निकट सड़क किनारे एक मकान में घुस गया, जिससे वहां चीख-पुकार मच गई। शोरगुल सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

दुघर्टना में घायल राकेश और केशवदेव पुत्रगण वीराराम को स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया, जबकि घायलों की मां गंगा देवी, बहन सोनू, भाई राजकुमार और वीरपाल सही सलामत थे। पुलिस ने क्रेन की मदद से मकान में घुसे ट्रक को निकलवाकर कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed