{"_id":"5de408258ebc3e54ba582db5","slug":"hathras-truck-overturned-uncontrollably-on-the-bypass-hathras-news-ali220288695","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बाईपास पर अनियंत्रित होकर पलटा परचून का ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बाईपास पर अनियंत्रित होकर पलटा परचून का ट्रक
विज्ञापन
हाथरस: बाईपास कोटा रोड चौराहा पर पलटा ट्रक।
- फोटो : HATHRAS
बाईपास पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक
ट्रक के शीशे तोड़कर चालक और क्लीनर को बचाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के बाईपास कोटा रोड चौराहा के निकट अलीगढ़ की ओर से आ रहा परचून का ट्रक पलट गया। यहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों व स्थानीय लोगों ने शीशा तोड़कर ट्रक चालक और क्लीनर को बाहर निकाला।
अलीगढ़ निवासी बंटी व अनिल शनिवार को अलीगढ़ से ट्रक में परचून का सामान लेकर हैदराबाद जा रहे थे। हाथरस बाईपास रोड स्थित कोटा रोड चौराहा के निकट अचालक से चालक का ट्रक से नियंत्रण खो गया और ट्रक रोड किनारे गड्डे में पलट गया। रात करीब साढ़े दस बजे की घटना होने के कारण चौराहा पर पुलिस कर्मी व एक दो लोग खड़े हुए थे।
यह देख पुलिसकर्मी व स्थानीय लोग ट्रक की ओर दौड़े। ट्रक के आगे का शीशा तोड़कर बंटी व अनिल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए पुलिस वाले जिला अस्पताल लेकर आए। यहां पर दवा लेने के बाद वह अपने ट्रक के पास ही चले गए।