फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Truck collides with bike, two people injured

हाथरस: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोग घायल

Sun, 06 Sep 2020 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Truck collides with bike, two people injured
हाथरस: सासनी के निकट ट्रक से टकराकर बाइक में लगी आग। - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हनुमान चौकी के निकट एक ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक में आग लग गई। बाइक का चालक एवं उस पर बैठा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। चालक ट्रक सहित फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक दुघर्टना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
रविवार को ग्राम रूहल निवासी हरिओम पुत्र शंकरलाल व मानपाल पुत्र महावीर अपनी बाइक से गांव से अलीगढ़ जा रहे थे। जैसे ही वह हनुमान चौकी के निकट पहुंचे, वैसे ही पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे हरिओम और मानपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed