फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Tricolor hoisted proudly at government offices and offices of political parties

हाथरस : सरकारी दफ्तरों और राजनीतिक दलों के कार्यालयों पर शान से लहराया तिरंगा

Tue, 16 Aug 2022 11:06 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Tricolor hoisted proudly at government offices and offices of political parties
हाथरस : ध्वजारोहण के बाद कलेक्ट्रेट पर सलामी देते डीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले भर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी दफ्तरों और राजनीतिक दलों के कार्यालयों पर शान से तिरंगा लहराया। शहर में कई मुख्य चौराहों से तिरंगा यात्रा निकली। स्कूल-कॉलेजों में भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
डीएम रमेश रंजन ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। डीएम ने कबूतर उड़ाकर जनपद वासियों को शांति का संदेश दिया। उन्होंने विभिन्न संप्रदाय के धर्मगुरुओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि हमें समय के साथ-साथ अपनी सोच को बदलना होगा तथा हमको अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, वैज्ञानिक क्षेत्र में विशेष स्थान प्राप्त किया है। इस दौरान डीएम ने राजकीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को राष्ट्रगान, देश भक्ति गीत एवं संगीत प्रस्तुति करने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम (वि0/रा0) बसंत अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मोइनुल इस्लाम, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट प्रथम वेद सिंह चौहान, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट द्वितीय मनोज सिंह, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट तृतीय विपिन कुमार शिवहरे, जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी, वरिष्ठ लिपिक प्रताप चौधरी, भावना बहन आदि मौजूद थे।

एसपी ने ध्वजारोहण कर दिलाई एकता एवं अखंड की शपथ
पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री देवेश कुमार पांडेय ने रिजर्व पुलिस लाइन में झंडारोहण कर सभी को देश रक्षा, एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर रूचि गुप्ता, क्षेत्राधिकारी डॉ. आनंद कुमार, प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। एसपी ने विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित पुलिस कर्मियों को बधाई दी। सराहनीय सेवाओं के लिए निरीक्षक अशोक कुमार थाना प्रभारी सिकंदराराऊ, एसआई अशद उल्ला खां थाना सिकंदराराऊ (मरणोपरांत, परिजनों को प्रदान किया गया) को मेडल-प्रशस्ति पत्र दिया। मुख्य आरक्षी गोपाल सिंह यादव कार्यालय क्षेत्राधिकारी सादाबाद को ‘‘पुलिस पदक’’ से सम्मानित किया गया। इसके अलावा अमरनाथ दीक्षित थाना सिकंदराराऊ, दिनेश चंद्र पुलिस लाइन हाथरस व आरक्षी चालक इंद्रपाल सिंह थाना मुरसान को ‘‘सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह’’ से सम्मानित किया गया। जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। नगर पालिका में नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने ध्वजारोहण किया।

हाथरस : लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्त?

हाथरस : लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्त?- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed