{"_id":"61a90094bbc403580e1dfe26","slug":"hathras-treatment-of-224-eye-patients-85-will-have-free-operation-sadabad-news-ali2795954182","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 224 नेत्र रोगियों का किया उपचार, 85 का होगा निशुल्क ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 224 नेत्र रोगियों का किया उपचार, 85 का होगा निशुल्क ऑपरेशन
विज्ञापन
सादाबाद के अग्रसेन सेवा सदन में कल्याणं करोति संस्था द्वारा लगवाए गए निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिव
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
श्री अग्रवाल सभा सादाबाद द्वारा कल्याणं करोति संस्था के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को कस्बे के महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 224 नेत्र रोगियों की आंखों की जांच कर उचित परामर्श प्रदान किया गया।
शिविर का उद्घाटन श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, महामंत्री संजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल और उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने किया। छह सदस्यीय चिकित्सक व कर्मियों की टीम द्वारा नेत्र रोगियों का उपचार किया गया। उन्हें उचित परामर्श प्रदान किया गया।
शिविर में 85 नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया जिन्हें ऑपरेशन के लिए बस से मथुरा भेजा गया। शिविर में 14 मरीजों को चश्मे भी वितरित किए गए। महामंत्री संजीव अग्रवाल ने बताया कि हर माह की दो तारीख को इस निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसमें आंखों की जांच से लेकर ऑपरेशन सब निशुल्क होता है।