फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Traumatic death of young man trapped in cutter while taking out millet

हाथरस: बाजरा निकालते समय कटर में फंसने से युवक की दर्दनाक मौत

Tue, 30 Jun 2020 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Traumatic death of young man trapped in cutter while taking out millet
चंद्रगढ़ी के मृतक विष्णु का फाइल फोटो - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

चंदपा कोतवाली इलाके के गांव चंद्रगढ़ी में ट्रैक्टर में लगे कटर से बाजरा निकाल रहा एक युवक उसके कटर में फंस गया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। उसकी दर्दनाक मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया।
चंदपा क्षेत्र के गांव चंद्रगढ़ी निवासी विष्णु (30 वर्ष ) पुत्र भरत सिंह दोपहर ट्रैक्टर में लगे कटर से बाजरा निकाल रहा था। जब वह बाजरा निकाल रहा था तभी कटर चौक हो गया। इस पर उसने चलते हुए कटर का ढक्कन खोल दिया। इससे उससे निकलने वाली धूल उसकी आंखों में भर गई और उसका संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन

संतुलन बिगड़ने पर वह कटर की चपेट में आ गया। इससे पहले कि आस-पास मौजूद लोग कुछ करते कि विष्णु के शरीर के कुछ हिस्से कटर से कट गए और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद ट्रैक्टर को बंद कर ग्राइंडर की मदद से कटर के नट बोल्ट काटकर उसके शव को बाहर निकाला गया। घटना के बाद वहां कोहराम मच गया। विष्णु ने तीन बच्चों को भी बिलखते छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed