फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Trains in the city jammed all day due to the operation of trains

हाथरस : ट्रेनों के संचालन से पूरे दिन रहा शहर में जाम

Fri, 05 Mar 2021 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Trains in the city jammed all day due to the operation of trains
हाथरस : सासनी गेट चौराहे पर लगा जाम। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद बृहस्पतिवार को जब पहली बार पैसेंजर ट्रेनों का संचालन हुआ तो शहर के मध्य बनी क्रासिंग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जाम की वजह से सुबह से शाम तक लोगों ने परेशानियां झेलीं।
एक तो वैसे ही शहर के लोगों की दिनचर्या में जाम शामिल हो गया है। रही सही कसर पैसेंजर ट्रेनों ने पूरी कर दी। बृहस्पतिवार को सुबह दोपहर व शाम में पैसेंजर ट्रेनों के संचालन के दौरान तालाब चौराहा रेलवे क्रासिंग, बिजली कॉटन मिल, इगलास अड्डा सासनी गेट आदि क्रासिंग पर फाटक बंद होने के कारण जाम लगा। जाम के कारण लोगों को गंतव्य तक की दूरी तय करने में खासी मुश्किलों से जूझना पड़ा। इस दौरान यातायात कर्मियों को यातायात सुचारु करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ा।
विज्ञापन

- रेलवे प्रशासन ने किराए में तीन गुना बढ़ोत्तरी कर दी है। इससे जेब पर बोझ पड़ा है। कोरोना काल के बाद पहली ट्रेन से मथुरा जा रहे हैं। - किशोरी रमन, यात्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रेलवे प्रशासन ने पैसेंजर ट्रेन चलाकर काफी अच्छा फैसला लिया है। हालांकि, इसमें मध्यम वर्ग का ध्यान नहीं रखा गया। किराए में वृद्धि होने से यात्रियों की संख्या में कमी आई है। - जीतू वर्मा, यात्री।

- रेलवे प्रशासन ने मथुरा कासगंज के अलावा अछनेरा तक ट्रेन का संचालन किया है। यह काफी अच्छी बात है। किराया बढ़ाकर यात्रियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। - मनीष, यात्री।
- पैसेंजर ट्रेनों के चलने से गंतव्य की दूरी तय करने में लोगों को काफी आसानी होगी। किराए की दरों को रेलवे प्रशासन कम करें। - राम सिंह, यात्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed