{"_id":"60c793068ebc3ec5a674f413","slug":"hathras-traders-can-get-relief-from-fixed-charge-hathras-news-ali265519045","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : फिक्स चार्ज से मिल सकती है कारोबारियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : फिक्स चार्ज से मिल सकती है कारोबारियों को राहत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना की दूसरी लहर में प्रभावित व्यापारियों व छोटे कारोबारियों को बिजली बिल फिक्स चार्ज में राहत मिल सकती है। विद्युत वितरण निगम स्तर पर कारोबारियों को सहूलियत देने की कवायद चल रही है। यदि निगम स्तर से फिक्स चार्ज में राहत मिलती है तो शहर के करीब 1200 उपभोक्ताओं की जेब पर आर्थिक बोझ कम होगा।
उल्लेखनीय है कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान बाजार करीब डेढ़ महीने तक बंद रहा था। इस कारण होटल, रेस्टोरेंट, वाणिज्यिक संस्थान, बाजार व छोटे उद्योग-धंधे बंद रहे। औद्योगिक संगठनों की ओर से कोरोना महामारी का हवाला देते हुए बिजली के फिक्स चार्ज में छूट देने की मांग की है। इसको ध्यान में रखते हुए निगम स्तर पर कवायद शुरू हो गई है।
यदि निगम स्तर से फिक्स चार्ज में राहत मिलती है तो शहर के करीब 1200 उपभोक्ताओं को फायदा होगा। वहीं अधिकारी यह कह रहे हैं कि जो कुछ भी फैसला होगा, वह विद्युत वितरण निगम स्तर से ही होगा।