फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: traders besiege the Additional Commissioner, protest

हाथरस : अपर आयुक्त का व्यापारियों ने किया घेराव, किया प्रदर्शन

Sat, 19 Dec 2020 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: traders besiege the Additional Commissioner, protest
हाथरस : अलीगढ़ रोड पर एफडीए के अधिकारियों का घेराव करते व्यापारी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अलीगढ़ रोड स्थित एक रेस्टारेंट में शुक्रवार को हींग एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में अपर आयुक्त खाद्य रामनरेश यादव भी शामिल हुए। अपर आयुक्त के आगमन की जानकारी होने पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारी नेता रेस्टारेंट में पहुंच गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह की जांच में लीपापोती करने के मामले को लेकर अपर आयुक्त रामनरेश यादव का घेराव करते हुए नारेबाजी की।
व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री राजीव वार्ष्णेय, कन्हैया वार्ष्णेय, सुमित वार्ष्णेय, पप्पन पहलवान, अतुल चौधरी और विजय वार्ष्णेय ने रामनरेश यादव से कहा कि व्यापारियों से जबरन दबाव बनाकर हरेंद्र सिंह द्वारा पांच से दस हजार रुपये लिए गए थे। हरेंद्र सिंह की पहचान के लिए परेड भी कराई गई, जिसमें भी व्यापारियों द्वारा हरेंद्र सिंह को पहचाना गया, जो कि जांच रिपोर्ट में नहीं लिखा गया है, जिससे व्यापारी उग्र हो गए। अपर आयुक्त पर सही जांच न करने के नाम पर लीपापोती करने का आरोप लगाया। अपर आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी होने लगी।
विज्ञापन

इस पर अपर आयुक्त रामनरेश यादव ने कहा कि आप लोग यदि मेरी जांच से संतुष्ट नहीं हैं तो किसी अन्य अधिकारी द्वारा जांच करा लें। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि व्यापारियों में चर्चा है कि इसकी एवज में आपको मोटी रकम हरेंद्र सिंह द्वारा दी गई है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि हरेंद्र सिंह के खिलाफ सही जांच हो। दंडित नहीं किया गया तो व्यापार मंडल आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घेराव करने वालों में प्रदेश मंत्री राजीव वार्ष्णेय, युवा व्यापारी कन्हैया वार्ष्णेय, सुमित वार्ष्णेय, पप्पन पहलवान, अतुल चौधरी, विजय वार्ष्णेय, जितेंद्र, राजकुमार, प्रदीप दीपक वार्ष्णेय, किरण शर्मा, सचिन शर्मा, गुलशन उपाध्याय, गोलू गुप्ता, अमित ठाकुर, शिवम शर्मा, मोनू शर्मा, मोहम्मद बिलाल, गोविंद वार्ष्णेय, आदर्श वार्ष्णेय, योगेश शर्मा, चिंकू, हरिओम, विष्णु, रितिक वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय, हरिमोहन, बाल प्रकाश, आकाश शर्मा, रूपेश वार्ष्णेय, शुभम, आलोक, अखिल, बॉबी, कन्नू, लवी वार्ष्णेय, ललित कुमार, हेमंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed