फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Tractor-trolley touched by electric swinging wire, there was chaos

हाथरस : बिजली के झूलते तार से छू गई ट्रैक्टर-ट्रॉली, मची अफरा-तफरी

Fri, 26 Mar 2021 11:50 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Tractor-trolley touched by electric swinging wire, there was chaos
हाथरस : बिजली के तार से छूने के बाद बीच रास्ते पर खाली खड़ा ट्रैक्टर। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बागला कॉलेज रोड पर बिजली की झूलती लाइन का तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से छू गया। तार में करंट होने से चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। करीब 20 मिनट बाद बिजली कटने पर लोगों ने राहत की सांस ली। उसके बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर वहां से चला गया।
शहर के बागला कॉलेज रोड पर बिजली के जर्जर तार झूल रहे हैं। इस संबंध में स्थानीय लोग कई बार बिजली विभाग से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन तारों को बदलने के बजाय वहीं पर जोड़कर खानापूर्ति कर दी जाती है। इसकी वजह से हादसे का डर रहता है। दोपहर के वक्त मंडी समिति की तरफ से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बागला मार्ग पर आई। यहां पर काफी जाम होने के कारण वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई थी।
विज्ञापन

इस बीच बागला डिग्री कॉलेज के निकट बिजली के झूलते नंगे तारों से ट्रैक्टर-ट्रॉली छू गई, जिससे ट्रॉली में करंट आ गया। यह देखकर चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गया। लोगों ने यह दृश्य देखा तो वह घबरा गए। इस बीच किसी ने बिजली विभाग को फोन कर लाइन कटवाई। इसके बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर वहां से चला गया। बाद में बिजली कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तार को ठीक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed