फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Tractor trolley overturned in NH in Sadabad, screaming, more than 20 people injured

हाथरस: सादाबाद में एनएच पर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, मची चीखपुकार, 20 से अधिक लोग हुए घायल

Fri, 13 Dec 2019 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Tractor trolley overturned in NH in Sadabad, screaming, more than 20 people injured
हाथरस: सड़क दुर्घटना में घायल महिला को गोदी में उठाकर इलाज के लिए ले जाते लोग। - फोटो : SADABAD
एनएच पर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, 20 से अधिक लोग घायल
विज्ञापन

चंदपा के गांव कुंवरपुर से दाऊजी के दर्शनों के लिए जा रहे थे लोग
ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थे सभी लोग, चालक द्वारा ब्रेक लगाने के बाद हुआ हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद (हाथरस)। एनएच पर सादाबाद खंड विकास कार्यालय के पास एक चालक द्वारा ब्रेक लगाते ही ट्रैक्टर ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। इस ट्रैक्टर ट्रॉली में चंदपा के गांव कुंवरपुर से काफी श्रद्धालु श्रीदाऊजी महाराज के दर्शनों के लिए जा रहे थे। अचानक हुए इस हादसे में ट्रॉली में सवार 20 से अधिक लोग घायल हो गए। मौके पर काफी देर तक चीखपुकार मची रही।
आनन-फानन भागकर आए स्थानीय निवासियों और ब्लाक कर्मियों ने किसी तरह घायल लोगों को सीएचसी पर उपचार के लिए भर्ती कराया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। चंदपा क्षेत्र के गांव कुंवरपुर से कान्हा पुत्र सुंदरपाल उम्र 12 साल, नथिया पत्नी नारायण सिंह उम्र 65 साल, नीतू पुत्री जगेंद्र उम्र छह साल, निधि पुत्री सतेंद्र उम्र सात साल, मिथलेश पत्नी पूरन उम्र 50 साल, सतवीर पुत्र शिवराम उम्र 55 साल, सुहानी पुत्री धनवीर उम्र 12 साल, देवांश पुत्र धनवीर उम्र 10 साल, प्रेेमवती पत्नी राजपाल उम्र 60 साल, सरोज पुत्री सत्तो उम्र 17 साल, लाजी पत्नी केसरी, शांति पत्नी हरीशंकर उम्र 60 साल, मंजू पत्नी योगेश उम्र 30 साल, लालो पत्नी बनी सिंह उम्र 45 साल, रतन देवी पत्नी रामवीर उम्र 60 साल, गिर्राज पुत्र लालाराम, शांति पत्नी श्यामवीर उम्र 40 साल, मुख्त्यारी पत्नी किशन सिंह उम्र 65 साल, पूजा पुत्री प्रीतम सिंह उम्र 19 साल, सुष्मिता पुत्री श्यामवीर उम्र 11 साल, सूरजमुखी पत्नी विजेंद्र उम्र 60 साल एक ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर गांव से दाऊजी दर्शन के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

सादाबाद में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे ही सादाबाद ब्लॉक दफ्तर के पास पहुंची, वैसे ही चालक द्वारा ब्रेक लगाए जाने से अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली असंतुलित हो गई और पलट गई। एक खंभे पर यह ट्रैक्टर ट्रॉली टिक गई, नहीं तो हादसा गंभीर हो सकता था। मौके पर काफी चीखपुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने दौड़कर घायलों को संभाला। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से करीब 20 घायलों को सादाबाद सीएचसी ले जाया तो वहीं अन्य कई घायलों को निजी अस्पतालों में ले जाकर उपचार कराया गया। बताते हैं कि यह सभी दर्शन करने के लिए दाऊजी जा रहे थे। सीएचसी पर घायलों के परिजन पहुंच गए। काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने भी घायलों को जल्दी जल्दी अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी पर भी काफी देर तक घायलों की चीखपुकार मची रही। सीएचसी से तीन घायलों को आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। सीएचसी पर मौजूद प्रभारी सीएचसी डॉ. दानवीर सिंह ने सभी घायलों को वार्डों में भर्ती कराकर उनका उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed