{"_id":"5f7f5e718ebc3e9bf851f816","slug":"hathras-tractor-trolley-collides-with-matador-matador-driver-dies-hathras-news-ali2457900108","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: ट्रैक्टर-ट्राली की मेटाडोर से भिड़ंत, मेटाडोर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: ट्रैक्टर-ट्राली की मेटाडोर से भिड़ंत, मेटाडोर चालक की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
चंदपा थाना क्षेत्र के गांव मीतई के निकट आगरा रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली व मेटाडोर की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में मेटाडोर चालक नितिन (22 वर्ष) पुत्र हरिकिशन यादव निवासी कोटा बुलंदशहर की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना में मेटाडोर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रॉली भी असंतुलित होकर निकट गड्ढे में पलट गई। मौके पर काफी भीड़ लग गई। पुलिस भी वहां पहुंच गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सीमेंट की बोरियां लदी थीं, जबकि मेटाडोर चालक चिप्स व नमकीन लेकर गाजियाबाद से आगरा जा रहा था। चालक का शव मेटाडोर के आगे केबिन में फंस गया। उसे पुलिस ने जैसे-तैसे निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।