फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Tractor rally jammed the city, people faced problems

हाथरस : ट्रैक्टर रैली से शहर में लगा जाम, लोगों ने झेलीं दिक्कतें

Sun, 21 Nov 2021 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Tractor rally jammed the city, people faced problems
हाथरस : भाजपा की किसान ट्रैक्टर रैली के चलते अलीगढ़ रोड पर ओवरब्रिज के निकट लगा जाम। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। रैली के चलते शहर के आगरा-अलीगढ़ रोड पर जाम लगा रहा। इस कारण लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा। गंतव्य तक पहुंचने में अनावश्यक देरी भी हुई। यातायात को सुचारु करने में पुलिस प्रशासन के पीसने छूट गए। हालांकि अलीगढ़ रोड पर पुलिस ने मंडी समिति से पहले ही वाहनों को रुकवा कर उनको दूसरे रास्तों से निकलवाया।
उल्लेखनीय है कि दोपहर को एक बजे बाईपास स्थित नगला भुस से ट्रैक्टर रैली की शुरुआत हुई। इस दौरान कुछ देर तक तो आगे निकलने की होड़ में चालकों ने ट्रैक्टरों को बराबर में चलाया। डीआरबी इंटर कॉलेज के निकट आने के बाद ट्रैक्टरों को एक-एक लाइन में चलवाया गया। इस दौरान शहर के रोडवेज बस स्टैंड, किशोर टाकीज चौराहा, मोहनगंज चौराहा आदि स्थानों से मुख्य मार्गों को जोड़ने वाले मार्गों पर वाहनों को रोक दिया गया। इस कारण इन मार्गों पर वाहनों की लाइन लग गई। रैली के गंतव्य के लिए रवाना होने के बाद वाहनों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। कुछ देर तक रैली की शुरुआत के दौरान वाहनों को बाईपास पर रोका गया। संवाद
विज्ञापन

पूरे दिन बंद रहा रेलवे फाटक, लगा रहा जाम
हाथरस। शहर का बिजली कॉटन मिल रेलवे फाटक भी पूरे दिन बंद रहा। इसकी वजह यह थी कि यहां रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का काम चला। इसकी वजह से भी लोगों ने जाम झेला। ऐसे में जब वाहनों को अन्य मार्गों से होकर निकाला गया। जहां से भी वाहन निकले, वहां जाम के हालात पैदा हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed