{"_id":"60df58988ebc3e735d28f91a","slug":"hathras-tractor-hit-the-bike-youth-died-sadabad-news-ali267106490","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
क्षेत्र के गांव मई में शुक्रवार की दोपहर को मई खंदौली रोड पर केबी गार्डन शराब के ठेके के सामने एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे का उपचार जारी है। घटना से आक्रोशित लोगों ने मई खंदौली रोड को जाम कर दिया। मौके पर कोतवाल डीके सिसौदिया के अलावा एसडीएम अंजलि गंगवार और नायब तहसीलदार सतेंद्र सिकरवार भी पहुंच गए। किसी तरह ग्रामीणों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया गया।
क्षेत्र के गांव नगला दुर्जिया मिढ़ावली निवासी योगेश पुत्र बाबूलाल और जयवीर पुत्र जोधाराम मोटरसाइकिल से खंदौली से लौट रहे थे। तभी मई खंदौली रोड पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद मौके पर ही योगेश की मौत हो गई, जबकि जयवीर घायल हो गया। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने मई खंदौली रोड को जाम कर दिया।
कोतवाल डीके सिसौदिया भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसडीएम अंजलि गंगवार व नायब तहसीलदार सतेंद्र सिकरवार भी मौके पर पहुंचे, उन्होने ग्रामीणों को मृतक के परिजनों को मदद दिलाने का आश्वासन देकर समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि जाम नहीं लगा था, कुछ देर के लिए भीड़ की वजह से आवागमन बाधित हुआ था। मृतक के परिजनों द्वारा घटना के संबंध में तहरीर दे दी गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।