{"_id":"5e1b69478ebc3e87c20e6889","slug":"hathras-track-fracture-between-mursan-hathras-hathras-news-ali2238758188","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: मुरसान-हाथरस के बीच हुआ ट्रैक फ्रैक्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: मुरसान-हाथरस के बीच हुआ ट्रैक फ्रैक्चर
विज्ञापन
मुरसान-हाथरस के बीच ट्रैक फ्रैक्चर से रेल यातायात बाधित
कई घंटे तक कॉशन की मदद से निकाली गईं इस रूट की ट्रेनें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा कासगंज रेलवे ट्रैक में रविवार की दोेपहर को मुरसान और हाथरस के बीच में ट्रैक फ्रैक्चर हो गया। इस कारण कई घंटे तक मालगाड़ी पैसेंजर ट्रेनों को कॉशन की मदद से निकाला गया। ट्रैक फैक्चर की सूचना से रेलवे प्रशासन में खलबली मच गई। कर्मी फ्रैक्चर की समस्या को दूर करने में जुट गए।
सर्दियों में ट्रैक फ्रैक्चर की घटनाएं बढ़ जाती हैं। बीते दिनों नगला रति पर ट्रैक फ्रैक्चर हो गया था। रविवार की दोपहर को करीब 12 बजे रेलवे प्रशासन को खंभा नंबर 217 के पास ट्रैक फ्रैक्चर की सूचना मिली। रेलवे प्रशासन में खलबली मच गई।
आनन-फानन पहुंचे कर्मियों द्वारा ट्रैक फ्रैक्चर को सही करने का काम शुरू किया गया। इस कारण मालगाड़ी को मुरसान पर रोका गया। मथुरा कासगंज रूट पर दोपहर को निकलने वाली पैसेंजर ट्रेनों को कॉशन की मदद से गुजरा गया। इस कारण ट्रेनें गंतव्य को देरी से पहुंची।