फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Took stock of the preparation and law and order of Republic Day

हाथरस : गणतंत्र दिवस की तैयारी व कानून व्यवस्था का लिया जायजा

Mon, 17 Jan 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Took stock of the preparation and law and order of Republic Day
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने ‘विधानसभा चुनाव 2022’ की तैयारियों और आगामी गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर रविवार को शिविर कार्यालय पर अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी को निर्वाचन आयोग के नए दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि रोड शो, पदयात्रा, साइकिल, बाइक, वाहन रैली, जूलूस और राजनीतिक दलों, संभावित उम्मीदवारों तथा अन्य समूहों द्वारा भौतिक रूप से की जाने वाली निर्वाचन संबंधी रैलियों को प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग द्वारा सभी राजनीतिक दलों के लिए अधिकतम 300 व्यक्तियों अथवा हाल की क्षमता के 50 प्रतिशत व्यक्तियों के साथ इंडोर बैठक की अनुमति दी गई है। एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विधानसभा चुनाव-2022 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद में पैरामिलिट्री फोर्स व पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक फ्लैग मार्च कर आम जनमानस को सुरक्षा का अहसास कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का ड्रोन कैमरों की सहायता से निरीक्षण किया जाए। सभी मतदान केंद्रों की ड्रोन कैमरे के माध्यम व अन्य उपलब्ध संसाधन के माध्यम से मैपिंग कराने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
अवैध शराब के विरुद्ध अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई और शराब माफिया को चिन्हित कर उनके विरुद्ध लगातार कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अवैध शस्त्रों की बरामदगी एवं अवैध शस्त्र फैक्टरी का संचालन करने वाले, अवैध शस्त्र बनाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाली परेड व अन्य कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। कोविड महामारी के बढ़ते प्रसार के दृष्टिगत अपने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए निर्देशित करने को कहा। बैठक में रुचि गुप्ता क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ सुरेंद्र सिंह, सीओ सादाबाद ब्रह्म सिंह, सीओ डॉ. आनंद कुमार, सीओ चुनाव मनोज कुमार शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव, चुनाव प्रभारी निरीक्षक राकेश बाबू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed