हाथरस : कुकरगवां में बुखार के 14 मरीजों के खून के नमूने लिए
सार
अन्य आठ मरीज सर्दी, जुकाम और जोड़ों में दर्द जैसी समस्याओं से पीड़ित मिले।टीम ने गांव में घूमकर सोर्स रिडक्शन के तहत लगभग 22 कूलर, चार फ्रिज की ट्रे और 86 अन्य बर्तनों में भरे पानी को खाली करवाया। ग्राम प्रधान के साथ मिलकर गांव में एंटीलार्वा दवा भी छिड़कवाई गई। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जहां से भी बुखार के रोगियों की सूचना मिले, वहां टीम भेजकर मलेरिया और डेंगू की जांच करते हुए उन्हें आवश्यक दवा देकर उपचारित किया जाए।
विज्ञापन
हाथरस : गांव कुकरगंवा में स्वास्थ्य शिविर लगाती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
- फोटो : SHAPHU