फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Tomorrow, Mahadani will appear in the blood donation camp

हाथरस : कल रक्तदान शिविर में उमड़ेंगे महादानी

Sun, 27 Jun 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Tomorrow, Mahadani will appear in the blood donation camp
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन और नगर पालिका प्रशासन के सहयोग से सोमवार 28 जून को लगने वाले रक्तदान शिविर और जागरूकता गोष्ठी में सहयोग के लिए कई सामाजिक संस्थाएं आगे आ रही हैं। इस शिविर में रक्तदान करने वाले महादानियों के स्वास्थ्य की जांच भी होगी। शिविर में भाग लेने वाले महादानियों को इसका भी लाभ मिलेगा। यह शिविर नगर पालिका के टाउन हॉल में सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक लगेगा। रक्तदान करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। शिविर को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।
नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा का कहना है रक्तदान सही मायने में जीवन दान है। महामारी के दौरान रक्तदान का महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है। इस समय रक्त की आवश्यकता अन्य दिनों की अपेक्षा और ज्यादा है, इसलिए लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर रक्तदान करें। ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. आरवी दुबे का कहना है कि रक्तदान करने वाले व्यक्ति के शरीर से खून निकल जाने पर रक्त कोशिकाओं की कमी आ जाती है।
विज्ञापन

इनकी पुन पूर्ति के लिए हमारी अस्थि-मज्जा तुरंत नई कोशिकाओं के उत्पादन में लग जाती हैं और इस तरह खून स्वच्छ व नया हो जाता है। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिस ह्यूमन राइट्स के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण वार्ष्णेय का कहना है कि स्वैच्छिक रक्तदान से प्राप्त रक्त ही सबसे सुरक्षित होता है और मानव शरीर के लिए अति आवश्यक व लाभदायक होता है। रक्तदान के फायदे ही फायदे हैं। एक व्यक्ति द्वारा दिया गया रक्त चार लोगों की जान बचाता है। वहीं कुछ अन्य सामाजिक संगठन भी रक्तदान शिविर को सफल बनाने में आगे आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed