फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Today the new president of the district panchayat will be elected

हाथरस : आज चुना जाएगा जिला पंचायत का नया अध्यक्ष

Fri, 02 Jul 2021 11:13 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Today the new president of the district panchayat will be elected
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को चुनाव होगा। चुनाव परिणाम भी शाम तक घोषित हो जाएगा। यह मुकाबला पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय और शशि चौधरी के बीच होगा। दोनों खेमे बहुमत का दावा कर रहे हैं। लोगों को इस चुनाव के परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। दोनो खेमों के नेताओं ने अपने-अपने समर्थकों से मतदान के चलते शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचने का आह्वान किया है।
शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय व रालोद नेता गुड्डू चौधरी की पत्नी शशि चौधरी के मध्य मुकाबला होगा। सीमा जहां भाजपा समर्थित प्रत्याशी हैं तो वहीं शशि चौधरी सपा-रालोद की समर्थित प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत के 24 सदस्यों में से कौन किसे वोट देगा, यह शनिवार को ही तय होगा। फिलहाल तो दोनों खेमे बहुमत का दावा कर रहेे हैं। दोनों खेमों के नेताओं ने अपने समर्थकों के मतदान के दौरान कलेक्ट्रेट पहुंचने की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed