फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: To get rid of problems, the head of the village will choose

हाथरस : समस्याओं से मुक्ति दिलाए, ऐसा चुनेंगे गांव का प्रधान

Thu, 08 Apr 2021 12:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Hathras: To get rid of problems, the head of the village will choose
हाथरस : गांव में लगे गंदगी के ढेर। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुरसान ब्लॉक कार्यालय से करीब एक किलोमीटर दूरी पर स्थित गांव नगला बाबू के निवासी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। गांव में पोखर गंदगी से अटी पड़ी है। यहां जलभराव गांव की मुख्य समस्या है। नालियों का सही निर्माण नहीं हुआ है। गांव के लोगों का कहना है कि यदि उन्हें इन समस्याओं से मुक्ति मिल जाए तो काफी अच्छा रहेगा। इन लोगों का यह भी कहना है कि इस बार वह ऐसे ग्राम प्रधान को वोट देंगे जो उन्हें इन समस्याओं से मुक्त दिलाएगा।
- नगला बाबू प्राथमिक विद्यालय के निकट में पोखर है। इसका सौंदर्यीकरण कराया जाए। जिससे पोखर के आसपास हो रही गंदगी से निजात मिल सके। यह क्षेत्र की एक बहुत बड़ी समस्या है। - दानवीर
विज्ञापन

- गांव में कुछ नालियां ठीक से नहीं बनी हुई हैं। इनकी मरम्मत कराए, कुछ जगहों पर नई नालियां बनवाई जाए। जिससे गांव में कुछ जगहों पर हो रहे जलभराव की समस्या दूर हो सके। - रामप्रसाद
विज्ञापन
विज्ञापन

- गांव खोकिया में बनी पोखर का पानी आए दिन उफान लेता है। जिससे आसपास के रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं। पोखर की सफाई व पानी निकासी की व्यवस्था कराई जाए। - कुंवर पाल
- नगला बाबू ग्राम पंचायत के गांव नोहरा में कुछ गलियां टूटी फूटी पड़ी हुई है। उनमें अच्छी तरह से इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाए जिससे राहगीरों व ग्रामीणों को आने-जाने में कोई परेशानी ना हो। - मनोज कुमार
- गांव में शौचालय बनवाकर गांव को ओडीएफ कराया है। गांव की ज्यादातर गलियों में इंटरलॉकिंग कराकर रास्तों को दुरुस्त कराया है। गांव में लोगों की पानी की समस्या को दूर कराने के लिए हैंडपंप लगवाए गए हैं। कई जगहों पर सोलर लाइट लगाई गई हैं। मनरेगा द्वारा भी अपनी पंचायत में कई काम कराए गए हैं। अभी ग्राम पंचायत नगला बाबू के गांव सोगरा व गांव नोहरा में कुछ जगह इंटरलॉकिंग का काम होना बाकी रह गया है। ग्राम पंचायत में एक बारात घर की कमी रह गई है।

- लज्जावती देवी, निवर्तमान प्रधान
ग्राम पंचायत नगला बाबू की कुल आबादी 4200 के करीब है। मतदाता 2600 के करीब हैं। इस ग्राम पंचायत में गांव नगला बाबू सहित नगला धर्मा, खोकिया, सोगरा, अमरपुर, नोहरा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed