फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Tired of illness, the young man jumped from the roof, died

हाथरस : बीमारी से तंग आकर युवक ने छत से लगाई छलांग, मौत

Fri, 26 Aug 2022 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Tired of illness, the young man jumped from the roof, died
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके की आसरा कॉलोनी की ऊपरी मंजिल से छलांग लगाकर बीमारी से तंग युवक ने शुक्रवार की दोपहर को आत्महत्या कर ली। मौके पर पुलिस पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।
शहर के मोहल्ला किला खाई निवासी 40 वर्षीय मुसीद पुत्र रियासद अली काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर ने भी जवाब दे दिया था। अपनी बीमारी से मुसीद काफी परेशान थे, क्योंकि परिवार काफी आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। शुक्रवार की दोपहर को वह ढकपुरा रोड माया टॉकीज के निकट स्थित आसरा कॉलोनी में अपने भाई व मां के पास गए थे।
विज्ञापन

यहीं उन्होंने कॉलोनी की ऊपरी मंजिल से छलांग लगा दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई कराए जाने से इंकार कर दिया। कोतवाली सदर प्रभारी लोकेश कुमार भाटी ने बताया कि युवक अपनी बीमारी से तंग था। इसके चलते उसने आत्महत्या की है। यह बात मृतक के परिवार के लोगों ने बताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed