फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Timely disposal of cases of harassment of women

हाथरस : महिला उत्पीड़न के मामलों का समय से निस्तारण कराएं

Fri, 17 Sep 2021 08:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Timely disposal of cases of harassment of women
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते नोडल अधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जनपद के नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास प्राथमिकता व निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बैठक में महिला उत्पीड़न के मामलों का समय से निस्तारण करने और शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर दिलाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं, गरीबी उन्मूलन, रोजगारपरक योजनाओं एवं विभागीय कार्यों को गुणवत्ता सहित समय से पूर्ण करने एवं चल रही योजनाओं, सर्वे, अभियान आदि में अपेक्षित प्रगति लाई जाए। अमृत योजना, अपशिष्ट प्रबंधन, ग्रामीण आवास योजना, मनरेगा, पेंशन/छात्रवृत्ति आदि की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह मानक व गुणवत्ता सहित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के लिए प्रभावी रणनीति बनाकर अमल में लाए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक से महिला उत्पीड़न, हत्या, बलात्कार, छेड़खानी आदि पंजीकृत मामलों में अपराधियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली गई। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कुल 181 मामलों को पंजीकृत किया गया है। इसमें हत्या के 08, दहेज के 15, बलात्कार के 25, छेड़खानी के 91, अन्य में 42 मामलों को दर्ज किया गया है। इसमें से दो मामलों को खारिज किया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यातायात को दुरुस्त बनाने के लिए सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक अलीगढ़ की ओर से आने वाले, इसी प्रकार 8 बजे से 5 बजे तक मथुरा की ओर से आने वाले और सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक बरेली कासगंज की तरफ से आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है।
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि भू माफिया तथा अतिक्रमणकर्ताओं के खिलाफ 2791 शिकायतें प्राप्त हुई थी। सभी शिकायतों को अंतरित किया गया है। अपर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि निराश्रित गोवंश की अनुमानित संख्या 12,230 है। इसमें से 7793 निराश्रित गोवंश को संरक्षित किया गया है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर, जिला विकास अधिकारी अवधेश कुमार यादव, परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार मिश्र, उप निदेशक कृषि एचएन सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला दिव्यांग जन एवं सशक्तीकरण अधिकारी प्रतिभा पाल, एक्सईन पीडब्ल्यूडी, एक्सईएन जल निगम व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed