फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Time management learning given to the students of NSS

हाथरस : एनएसएस के विद्यार्थियों को दी समय प्रबंधन की सीख

Wed, 03 Mar 2021 12:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Time management learning given to the students of NSS
हाथरस : गांव दयानतपुर में एनएसएस के शिविर का फीता काटकर शुभारंभ करते पूर्व प्राचार्य डॉ. एससी शर्? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पढ़ाई करने के दिन हों या फिर सरकारी व प्राइवेट नौकरी या फिर अपना व्यापार, सभी के लिए समय का प्रबंधन बहुत आवश्यक है। इससे स्वस्थ भी रहा जा सकता है। यह जानकारी बागला डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के शिविर में दी गई।
बागला कॉलेज में की एनएसएस की दोनों इकाइयों के सात दिवसीय शिविर के प्रतिभागियों को प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित ने झंडी दिखाकर रवाना किया। पूर्व प्राचार्य डॉ. एससी शर्मा ने प्राथमिक विद्यालय दयानतपुर में फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सभी को जीवन में समय का विशेष ध्यान रखना है। समय पर यदि हम सभी कार्य पूरा करते हैं तो हम जीवन में कभी असफल नहीं होंगे।
विज्ञापन

इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि एनएसएस के माध्यम से हम समाज की मुख्य धारा से जुड़कर सामाजिक कार्यों को बहुत ही सहजता के साथ पूरा कर सकते हैं। हमें समाज की सभी गतिविधियों में पूरी जिम्मेदारी के साथ सहभागिता करनी है। इकाई द्वितीय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि सभी प्रतिभागी शिक्षा में नैतिकता को अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर गणेश, ओमकार, कृतिका, चिराग, डौली, अंजलि, मयंक, विपिन कुमार, आंचल, सचिन, दुर्गेश कुमार, हर्षिता, मान्या, अवंतिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed