फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Tight security arrangements were made around the counting site

हाथरस : मतगणना स्थल के चारों तरफ रहे कड़े सुरक्षा इंतजाम

Thu, 10 Mar 2022 09:11 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 09:11 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Tight security arrangements were made around the counting site
आगरा रोड पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एसपी। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

मतगणना स्थल पर विधानसभा चुनाव 2022 के वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। तीनों विधानसभा के मतों की गणना शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई। यहां आने-जाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रही। किसी को भी बिना आई कार्ड के अंदर जाने नहीं दिया गया। मतगणना स्थल के चारों ओर सुरक्षा का घेरा भी बेहद सख्त रहा।
बृहस्पतिवार को एमजी पॉलीटेक्निक में विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना हुई। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा पहले से किए गए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम काफी काम आए। यहां पर किसी भी अनावश्यक व्यक्ति को मतगणना केंद्र परिसर या फिर स्थल के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन

आगरा रोड पर पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की कोठी के पास ही सभी को रोक दिया गया। यहां से दो पहिया वाहन वालों को आगे नहीं जाने दिया गया। हर किसी पर पुलिस, पीएसी और सीआईएसएफ के जवानों ने कड़ी नजर रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी संतुष्टि होने के बाद ही आवश्यक लोगों को मतगणना स्थल के अंदर प्रवेश दिया गया। यहां एसपी विनीत जायसवाल, एएसपी प्रकाश कुमार मतगणना स्थल की पल-पल की जानकारी अधीनस्थों से लेते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed