{"_id":"5e483d178ebc3ee5947ffbf0","slug":"hathras-three-women-and-one-man-arrested-with-stolen-goods-sikandhra-rahu-news-ali2267947137","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: चोरी के माल के साथ तीन महिला व एक पुरुष गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: चोरी के माल के साथ तीन महिला व एक पुरुष गिरफ्तार
विज्ञापन
हाथरस: दुकानों से समान चोरी करने वाली तीन महिलाएं।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
चोरी के माल के साथ तीन महिला व एक युवक गिरफ्तार
अकराबाद का गैंग सिकंदराराऊ की दुकानों में खरीदारी के बहाने देता था वारदात को अंजाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ। दुकानों से सामन खरीदने के दौरान आंख बचा कर माल पार करने वाले गैंग की तीन महिला एवं एक पुरुष को कोतवाली पुलिस ने पंत चौराहे से दबोच लिया। वे बोरे में माल लेकर टेंपो से जनपद अलीगढ़ के अकराबाद ले जा रहे थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
शनिवार को नगर के बड़ा बाजार स्थित वंशीवाला वस्त्रालय पर साड़ी देखने कई महिलाएं आई। साड़ी देखने के बहाने महिलाओं ने कई साड़ियां पार कर दी तथा वापस लौट गई। दुकानदार कुलदीप वार्ष्णेय को इसकी भनक तक नहीं लगी। इसके बाद महिलाएं पुरानी तहसील रोड स्थित इमरान की दुकान पर गई वहां से सूट के कपड़े पार कर लिए।
जब दुकानदारों को इसकी भनक लगी तो वे पुलिस को लेकर पंत चौराहे पर पहुंचे, जहां से पुलिस ने टेंपो में बैठी बिशन कुमारी पत्नी नारायण सिंह, मंदा पत्नी तजकू, सुनीता पत्नी प्रेम एवं नारायण सिंह निवासी अकराबाद अलीगढ़ को पकड़ लिया। बोरे में कई साड़ियों तथा सूट के कपड़ों थे। दुकानदारों ने उसकी शिनाख्त कर ली।
विज्ञापन
बता दें कि यह गैंग कई माह से कस्बे के बाजार में सक्रिय था। कई दुकानों पर इन्होंने हाथ साफ किया लेकिन किसी दुकानदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। महिलाओं ने बताया कि कई अन्य महिला व पुरुष और भी हैं जो इस धंधे में लिप्त है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस इनसे पूछताछ कर रही थी।